जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर मंगलवार सुबह को ACB ने देश के कई राज्यों में छापेमारी की है. ACB की SIT टीम ने जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, बिहार, झारखंड समेत 15 जगहों पर छापेमारी करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है.
जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर ACB की छापेमारी
देश में इन दिनों ‘जल जीवन मिशन’ घोटाले को लेकर ACB की सख्ती नजर आई है. जल जीवन मिशन घोटाले के संबंध में ACB की SIT टीम ने मंगलवार को सुबह-सुबह जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, बिहार, झारखंड और जालोर समेत कुल 15 जगहों पर छापेमारी की है. यह सर्च ऑपरेशन DIG रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल और 15 दूसरे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर चलाया गया है.
सबूतों को इकट्ठा करने के लिए हो रही छापेमारी
इस मामले में कार्रवाई करते हुए ACB ने KD गुप्ता और सुशील शर्मा और अरुण श्रीवास्तव समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है. इन लोगों को पूछताछ को लेकर हिरासत में लिया गया है. मंगलवार को सुबह शुरू हुई इस छापेमारी की असली मकसद जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े हुए सबूतों और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को इकट्ठा करना है. इस छापेमारी में आरोपियों के संभावित 15 ठिकानों पर रेड मारी गई है.
रिटायर्ड IAS के ठिकाने पर छापेमारी
जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार को सामने लाने के लिए ACB की पूरी टीम अब मैदान में उतर गई है. अभी तक हुई कार्रवाई में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के ठिकानों पर हुई छापेमारी को सबसे बड़ा माना जा रहा है. इस मामले में टीम लगातार अलग-अलग राज्यों और शहरों में एक साथ में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस तरह से कार्रवाई को इसलिए किया जा रहा है, जिससे आरोपियों को भागने का मौका न मिल सके.
9 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
इस मामले में छापेमारी करते हुए ACB की टीम ने 9 से ज्यादा प्रमुख नामों को हिरासत में लिया है. ACB ने केडी गुप्ता, निरिल कुमार, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित और अरुण श्रीवास्तव जैसे लोगों को हिरासत में लिया है. इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. इन सभी लोगों की भूमिका घोटाले को सामने लाने में काफी जरूरी मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने दिखाई रोड सेफ्टी एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता दौड़ को हरी झंडी, कैंट रोड से शुरू हुई 5 किमी लंबी दौड़
