आज से CBSE की परीक्षा शुरू हो चुकी है. इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे कई बच्चों का भविष्य अंधेरे की ओर जाते दिखाई दे रहा है. दरअसल, गुरुग्राम के एडुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ खेलने और बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आ रहा है. इस मामले के बाद से पूरे इलाके के छात्रों में आक्रोश का माहौल है. साथ ही आधी रात से डीसी आवास पर प्रदर्शन किया जा रहा है.
पूरे साल फीस ले ली लेकिन एडमिट कार्ड नहीं दिया
दरअसल, मामले की जानकारी के अनुसार स्कूल ने पूरे साल बच्चों से फीस ली थी. साथ ही पूरे साल पढ़ाई भी कराई गई थी. जैसे ही लेकिन CBSE के 10वीं बोर्ड के एडमिट कार्ड देने की बात सामने आई, स्कूल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए.
स्कूल के पास नहीं वैद्य मान्यता
हालांकि, इसमें एक और चौंकाने वाली बात आ रहा है. जानकारी के अनुसार स्कूल बिना किसी मान्यता प्राप्ति के चलाया जा रहा था. किसी भी अभिभावक को लेकिन इस फर्जीवाड़े की खबर नहीं चलने दी गई थी. इस कारण कई छात्रों का भविष्य अब खतरे की ओर चला गया है.
बार-बार टाला जा रही थी बच्चों की बात
स्कूल प्रबंधन से पहले जब एडमिट कार्ड मांगे गए तो प्रंबधन ने बातों को बार-बार बाद में मिलेगा बोल कर टाल दिया था. इसके बाद पेपर के एक दिन पहले जब एडमिट कार्ड नहीं दिया गया. तो छात्रों ने अपने माता पिता के ये बात बताई, जिसके बाद स्कूल के सारे छात्र और अभिभावक आधी रात से धरने पर बैठे हुए है.
अभिभावक संग बच्चें कर रहे प्रदर्शन
छात्र उस प्रदर्शन में रोते दिखाई दें रहे हैं. साथ ही कहते दिखाई दे रहे हैं कि स्कूल ने उनके पूरे एक साल को खराब कर दिया है. पूरे साल फीस और हर तरह की चीजों के लिए पैसे भी लिए थे लेकिन परीक्षा के समय में उनका एडमिट कार्ड नहीं दिया. वहीं, दूसरे छात्र ने कहा कि अब सरकार ही हमारी मेहनत को बचा सकती है.
बच्चों के माता-पिता स्कूल को बंद करने की मांग कर रहे हैं. ताकि आगे चलकर और किसी भी छात्र का भविष्य बर्बाद न हो पाए. हालांकि, प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: शादी से पहले दोस्त ने बनाए मंगेतर से संबंध..तीन लोगों के नाम पत्थर पर लिखकर पेड़ पर लटका
