हरियाणा में एक बार फिर बदमाशों के कहर से नपूरे इलाके में सनसनी फैल चुकी है. रोहतक में एक युवक की कुछ बदमाशों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग करके हत्या कर दी है. घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में डर का माहौल है. वहीं, घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है.
15-20 बार ताबड़तोड़ फायरिंग
मामले की जानकारी के अनुसार दिल्ली बाईपास के पास प्राइवेट अस्पताल में दो बदमाश पहले स्कूटी को लेकर आए और उसके बाद युवक पर 15-20 बार ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. मृत युवक की पहचान निजामपुर निवासी दिनेश के रूप में की गई है. हालांकि, अभी तक वह बदमाश कौन थे और उन्होंने युवक की हत्या क्यों की है. इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
डीएसपी रवि खुंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने युवक की हत्या क्यों की है इसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी को भी देखा जा रहा है. ताकि हमलावर कौन थे और क्यों मारा था. इसका पता लग पाएं. हालांकि, पुलिस को शुरूआती जांच में मामला रंजिश का लग रहा है. मृत युवक के भी पुराने रिकार्ड को खंगाल कर देखा जा रहा है कि उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज है कि नहीं.
ये भी पढ़ें: पूरे साल फीस ली, लेकिन एडमिट कार्ड नहीं दिया, स्कूल के खिलाफ छात्रों और अभिभावकों का प्रदर्शन
