मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक टीचर ने वॉट्सएप स्टेटस पर परीक्षा के प्रश्नपत्र की फोटो शेयर कर दी. हालांकि जांच के बाद में शिक्षिका और केंद्र अध्यक्ष को तुरंत ही सस्पेंड कर दिया गया है.
टीचर ने लगा दिया पेपर का फोटो
मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक टीचर ने वॉट्सएप स्टेटस पर परीक्षा के प्रश्नपत्र की फोटो शेयर कर दी. जिसके बाद इस पूरे मामले पर जांच बैठ गई. जांच के बाद में प्रशासन ने टीचर और केंद्र अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि प्रशासन का यह दावा है कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है और परीक्षा पूरी तरह से शांति से पूरी हो गई है.
मामले में तुरंत शुरू हुई जांच
दरअसल पूरा मामला मंगलवार सुबह लगभग 9:35 बजे सामने आया. मंगलवार को तुकईथड की प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने अपने वॉट्सएप स्टेटस पर परीक्षा पक्ष से संबंधित फोटो लगा दी. जिसके बाद में जब यह मामला सामने आया, तो अपर कलेक्टर (ADM) वीरसिंह चौहान ने तुरंत ही इस मामले की जांच की. जिसके बाद में जांच सामने आया कि टीचर ने होने वाले अंग्रेजी के पेपर की फोटो अपने स्टेटस पर लगाई थी.
फोटो खींचकर दूसरे को भेजी
इस मामले के बाद में तुरंत ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्जन वर्मा ने टीचर राजकुमारी सोनी से पूछताछ शुरू कर दी. टीचर ने पूछताछ में बताया कि उसने परीक्षा में न आने वाले छात्र की टेबल से पेपर की फोटो खींचकर दूसरे व्यक्ति को भेजी थी, जिससे पेपर को हल करके नकल करा जा सके. फिलहाल जांच के बाद में शिक्षिका को तुरंत ही परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया है.
शिक्षिका के साथ केंद्र अध्यक्ष भी सस्पेंड
जांच के बाद में केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है. जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि परीक्षा केंद्र में लगभग 109 छात्र-छात्राओं को 8.40 बजे से पहले ही अंदर प्रवेश दे दिया गया था और पेपर के फोटो का स्टेटस परीक्षा शुरू होने के बाद में लगाया गया था. प्रशासन ने बताया कि प्रश्नपत्र किसी भी तरह से लीक नहीं हुआ है. मामले में जांच के बाद में शिक्षिका को पुलिस थाने भेज दिया गया है. इस मामले में शिक्षिका राजकुमारी के साथ केंद्र अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और सहायक केंद्र अध्यक्ष अनिता दीक्षित को भी सस्पेंड कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- मथुरा में भीषण हादसा, रजबहा में पलटी कार, चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
