झारखंड से अधंविश्वास के कारण एक हसंते खेलते परिवार को उजाड़ देने का मामला सामने आ रहा है. मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले का है. जहां कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुदासाई कलाईया में एक परिवार को कुछ लोगों ने डायन के आरोप में जिंदा जला दिया है. एक तरफ जहां समाज पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है. तो वहीं, कुछ लोग अभी भी पीछे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं.
पेट्रोल डाल कर जलाया जिंदा
घटना 18 फरवरी दिन बुधबार की है. कई लोगों ने परिवार के घर के बाहर में पेट्रोल डाल कर जानलेवा कर दिया था, जिसमें मां और बच्चे की पूरी तरह झुलस कर मौत हो गई. तो वहीं, बच्चे के पिता भी बुरी तरीके से घायल हो गए.
शाम में मिली पुलिस को जानकारी
पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी कि एक परिवार पर डायन के आरोप में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एक विशेष टीम का गठन कर घटनास्थल पर भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि शाम के समय करीब 6: 10 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली थी एक परिवार पर डायन बोल कर हमला किया जा रहा है.
आरोपी गिरफ्तार
पति का नाम कोल्हान सिंकू है, जिसके बयान पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को घर के बाहर से पेट्रोल से भरा हुआ एक डिब्बा भी मिला है. साथ ही तुरंत कार्रवाई करते हुए डेलका सिंकू, रसिका उर्फ चेचे बिरुवा, सुना बिरुवा, सुकुमारी बिरुवा और जेना बिरुवा को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है. हालांकि, इस घटना से पूरा इलाका डरा हुआ है.
ये भी पढ़ें: मथुरा में भीषण हादसा, रजबहा में पलटी कार, चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
