आंध्रप्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां पर एक मामूली विवाद के कारण पत्नी ने पति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार लड़ाई टीवी के साउंड को लेकर हुआ था, लेकिन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने चाकू लेकर पति को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पत्नी का नाम क्रांति है. तो वहीं, मृत पति का नाम शेख अहमद (27) है.
गुस्से में आकर चाकू से मार दिया
घटना गुंटूर TIDCO हाउसिंग कॉलोनी की है. जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी पति को टीवी की आवाज को कम करने के लिए कहा था. हालांकि, विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया था. इसी कारण से पत्नी ने गुस्से में आकर पति को चाकू से गोद दिया. हादसे के बाद मंगलगिरी पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई. शुरूआती जांच में तो मामला गुस्से में आकर चाकू से मारने का लग रहा है, लेकिन पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि पहले से ही पत्नी ने मारने का प्लान किया हुआ था.
दोनों की थी लव मैरिज
लोगों के से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने लव मैरिज की थी. दोनों ने करीब एक साल पहले ही रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की थी. गुरुवार के दिन पर टीवी की आवाज को कम करने को लेकर विवाद हुआ था. स्थानीय लोगों ने जैसे ही आवाज सुनी अहमद की मदद करने के लिए आ गए. ये पहली बार नहीं है कि दोनों के बीच लड़ाई हुई हो. इससे पहले भी दोनों एक दूसरे से लड़ते दिखाई देते थे.
हमला होने के बाद पड़ोसियों ने ही उसे इलाज के लिए विजयवाड़ा गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. हालांकि, डॉक्टरों द्वारा उसे इलाज के दौरान ही मृत घोषित कर दिया था.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में आतंकी साया! लाल किला, चांदनी चौक के मंदिर पर धमाके की साजिश में लश्कर-ए-तैयबा, बढ़ाई गई सुरक्षा
