Namo Bharat Train: मेरठ के परिवहन इतिहास में कल, 22 फरवरी 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. पीएम मोदी मेरठ को देश की पहली ऐसी परिवहन प्रणाली की सौगात देंगे, जहाँ एक ही ट्रैक पर नमो भारत (RRTS) और मेरठ मेट्रो एक साथ दौड़ेंगी.अब मेरठ से साहिबाबाद 40 मिनट और सरायकाले खां से साहिबाबाद पहुंचने में बस 10 मिनट लगेगा. सराय वाले खां से आप मोदीपुरम बस 55 मिनट में पहुंच जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को नमो भारत के मेरठ से सरायवाले खां तक का रूट का उद्घाटन करेंगे।
मीडिया ट्रायल सफल
नैशनल वैपिटल रीजनल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) की तरफ से शुक्रवार को मीडिया के लिए ट्रायल किया गया. नमो भारत में सफर करने बाले पैसेंजर्स ने भी मेरठ तक का रूट शुरू होने के बाद खुशी जताई. पैसेंजर्स के मुताबिक नमो भारत के सफर ने प्लेन जैसा लग्जरी अहसास कराया. मेरठ से कौशांबी और आनंद विहार डिपो तक पहुंचने के लिए अब उन्हें 3-4 घंटे पहले नहीं निकलना पड़ेगा. प्रीमियम कोच भी है जहां एडजस्टेबल सीटें और एक अलग लाउज एरिया है.
बस और ट्रेन पकड़ना हो जाएगा आसान
वेस्टर्न यूपी के इलाकों में मेरठ एक बहुत बड़ा इलाका है। यहां से लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए अब दिल्ली की जगह हिंडन एयरपोर्ट का रुख ज्यादा कर रहे हैं। खासकर बेंगलुरु, कोलकाता और पटना जैसे शहरों के लिए मेरठ से लोग पहुंच रहे है. साउथ मेरठ से आने वाले रविंद्र अग्रवाल कहते हैं कि पहले उन्हें साउथ मेरठ तक ऑटो से आना होता था. उसके बाद वह साहिबाबाद तो कभी न्यू अशोक नगर पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह सीधे मोदीपुरम से ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी.
लग्जरी फ्लाइट जैसी ट्रेन
ट्रेन के अंदर का नजारा किसी लग्जरी फ्लाइट जैसा था. आरामदायक सीटे, पैर फैलाने की अच्छी जगह और हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइट. ट्रेन चलेगी तो आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप 100-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर है. यानी जो सफर पहले बस या ऑटो से घंटों में तय होता था, वो अब मिनटों में होगा. गाजियाबाद से मेरठ तक पहुंचने में 30 मिनट और सराय काले खा से मेरठ तक पहुंचने में 55 मिनट लगेगा।
डिजिटल एक्सपीरियंस
ट्रेन के अदर स्क्रीन पर लगातार अगले स्टेशन और ट्रेन की स्पीड की जानकारी मिलती रहती है. वाई-फाई की सुविधा इसे और भी स्मार्ट बनाती है. स्टेशनों पर सफाई ऐसी है कि आपको यकीन नहीं होगा कि आप किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में है।
सराय काले खां मल्टी-मोडल हब
सराय काले खां स्टेशन को मल्टी-मोडल हब के रूप में तैयार किया गया है. यहां से बस टर्मिनल, रेलवे और दिल्ली मेट्रो से कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे एनसीआर के लोगों को एक जगह से ही कई परिवहन विकल्प मिलेंगे और रोज़ाना आने-जाने वालों का समय बचेगा.
यह सिर्फ मेरठ शहर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली–एनसीआर कनेक्टिविटी मॉडल के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक ही ट्रैक पर चलेंगी. यानी यात्रियों को एकीकृत, तेज और बिना झंझट वाली यात्रा का अनुभव मिलेगा.
ये भी पढ़ें: लव मैरिज का दर्दनाक अंत: अवाज कम न करने पर पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट
