तेलंगाना के हैदराबाद में एक घर के अंदर मौजूद गैस सिलेंडर में धमाका हो गया. जिसके बाद घर की छत और दीवारों के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग के ऊपर काबू पाया.
घर के अंदर फटा गैस सिलेंडर
तेलंगाना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. हैदराबाद के काचीगुड़ा इलाके में एक रिहायशी मकान में गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि काचीगुड़ा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में एक घर के अंदर अचानक से गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया. धमाके की आवाज इतनी ज्यादा तेज थी, कि आसपास के घरों वाले लोग बाहर निकल आए.
दीवारें और छत के हिस्से हुए क्षतिग्रस्त
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए. धमाका इतनी ज्यादा तेज था कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुआं और धूम भर गई. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक धमाका अचानक से हुआ था और विस्फोट के बाद में मकान की दीवारें और छत के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि विस्फोट होने के बाद घर में आग भी लग गई.
घर के अंदर का सामान भी खाक
बताया जा रहा है कि धमाके के कारण आग लगने से घर के अंदर रखा हुआ सामान भी जलकर खाक हो गया. जिसके बाद में स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को मामले की सूचना दी. जिसके बाद दमकल की गाड़िया और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद में काफी मशक्कत करके आग के ऊपर काबू पाया गया. मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में धमाका होने की आशंका जताई जा रही है.
धमाके के समय घर पर नहीं था कोई मौजूद
धमाके की सटीक कारण पता करने के लिए टीम लगातार तकनीकी जांच कर रही है. हालांकि रात की बात यह रही कि धमाके के समय पर घर के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिसके चलते एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल टल गई. धमाके के बाद पड़ोसियों ने बताया कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी, कि आसपास के घरों की खिड़कियों में लगे शीशे भी हिल गए. फिलहाल अभी तक घटना में हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है.
यह भी पढ़ें- नहीं रहे बंगाल की राजनीति के चाणक्य मुकुल रॉय, TMC में कभी ममता बनर्जी के बाद थे नंबर-2
