तेलंगाना के हैदराबाद में एक तालाब के किनारे एक 27 साल के युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है और युवक की मौत के पीछे के कारणों को पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
तालाब के किनारे मिला जला हुआ शव
तेलंगाना के हैदराबाद से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में मौजूद हिमायत सागर के पास में रविवार को सुबह के समय पर एक युवक का शव जला हुआ बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह के समय तालाब के किनारे पर एक सूनसान इलाके में शव को देखा, जिसके बाद सभी ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृत की पहचान 27 साल के मोहम्मद आमेर के रूप में की है. बताया जा रहा है कि मृत युवक पेशे से बिजनेसमैन था और शेखपेट इलाके का रहने वाला था. शव के बरामद होने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
शव बरामद होने के बाद में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की हत्या कहीं और पर करके किसी ने सबूतों को मिटाने के लिए उसे शव को यहां तो नहीं रख दिया. पुलिस यह भी जांच रही है कि इस जगह पर लाकर युवक के शव को जलाने की कोशिश क्यों की गई. शव बरामद होने के बाद में मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी तक युवक की मौत को लेकर किसी तरह को कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया है. इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम की इंतजार कर रही है, जिससे यह पता लग पाए की युवक की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है. पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू की गहनता के साथ में जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में हुआ जोरदार धमाका! घर के अंदर मौजूद गैस सिलेंडर के विस्फोट से दहला इलाका, छत और दीवारें हुईं चकनाचूर
