महाराष्ट्र के जालना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पुजारी के ऊपर नाबालिग लड़के के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. बता दें कि आरोपी की पहचान धराशिव के परोदा तहसील के डोनागांव निवासी पुजारी नीलेश शशिकांत कुलकर्णी(28) के रूप में की गई है. वहीं, नाबालिग लड़का महज 13 साल का है.
बच्चे के माता-पिता ने दी जानकारी
जानकारी के अनुसार पुलिस को इस घटना की सूचना पीड़ित के पिता द्वारा दी गई थी. घनसावंगी थाने के उपनिरीक्षक एके ढाकने ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी के दिन पर पीड़ित के पिता ने मामला दर्ज कराया था. पोक्सो एक्ट के तहत जिसके बाद मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी पर पोक्सो एक्ट और अन्य धारा भी लगाई गयी है.
पुजारी के रूप में कर रहा कार्य
आरोपी तीर्थस्थल पर पुजारी के रूप में कार्य कर रहा था. उसने बच्चे को चॉकलेट देने के बहाने कमरे में बुलाया, जिसके बाद पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. साथ ही उसने बच्चे को किसी को न बताने की धमकी भी दी थी. हालांकि, माता-पिता को अचानक बच्चे के व्यवहार में काफी बदलाव दिखने लगा, जिसके बाद पूछताछ करने पर पुजारी के द्वारा किए जाने वाले दुष्कर्म के बारे में बच्चे ने बताया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है. साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले किसी और बच्चे के साथ तो ये सब नहीं किया गया है. वहां हमेशा आने वाले तीर्थयात्रियों और उनके बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें: हत्या या आत्महत्या? हैदराबाद में तालाब किनारे मिला जला हुआ शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
