Uttar Pradesh: गोरखपुर जिले से एम्स में कार्य कर रही एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और नस्लीय उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. घटना 22 फरवरी दिन रविवार का बताया जा रहा है. महिला के साथ छेड़छाड़ तब हुई जब वह ओरियन मॉल से वापस आ रही थी.
नागालैंड निवासी है महिला
महिला डॉक्टर ने बताया कि वह नागालैंड की रहने वाली है. वह एम्स में महिला प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में तीसरे साल की रेजिडेंट है. जब वह रविवार के दिन मॉल से आ रही थी. तभी तीन युवक छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने की कोशिश करते है. इसके अलावा वह महिला का काफी दूर तक पीछा भी करते हैं. पीड़िता ने बताया कि पीछा करने के साथ आरोपी अपनी शर्ट खोल कर काफी गंदें इशारे भी कर रहा था.
एम्स थाने में मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एम्स थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. बाकी की जानकारी आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज से ली जा रही है. बता दें कि फुटेज से आरोपियों की बाइक पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को भी लगाया गया है. आरोपियों पर SSC और ST एक्ट की धाराएं जोड़कर मामला दर्ज किया गया है.
सोशल मीडिया पर CM योगी को टैग
डॉक्टरों द्वारा इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. साथ ही सोशल मीडिया पर CM योगी को टैग करके मामले को गंभीरता से लेने की बात की गई है. इस घटना के बाद गोरखपुर में डॉक्टरों के बीच आक्रोश का माहौल है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.
