उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक सरकारी कन्या उत्तर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के ऊपर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद में जांच करके शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है.
शिक्षक के ऊपर लगे गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के हरदोई से शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. हरदोई के एक सरकारी कन्या उत्तर प्राथमिक विद्यालय की छठी, सातवीं और आठवीं की छात्राओं ने स्कूल में तैनात इंचार्ज शिक्षक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं ने शिक्षक के ऊपर आपत्तिजनक व्यवहार, गलत तरीके से छूना, अश्लील भाषा और गंदे ऑफर देने जैसे आरोप लगाए हैं.
शिक्षक को किया गया सस्पेंड
शिक्षक की इन हरकतों की जानकारी 2 छात्राओं ने अपने घरवालों को दी, जिसके बाद में छात्रा के पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की शिकायत की. जिसके बाद जब मामले की जांच हुई तो कई छात्राओं ने बैड टच के आरोप लगाए. मामले में जांच के बाद खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर BSA ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. शिक्षक की पहचान माधोगंज विकास खंड में एक कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात योगेश कुमार के रूप में की गई है.
नहा कर आई हो, तो KISS दे दो
आपको बता दें कि छात्राओं के परिजनों ने मामले में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टीचर ने उनकी बेटी से पूछा कि नहा कर आई हो क्या? जिसके बाद बेटी ने कहा कि हां, तो टीचर ने कहा फिर एक किस दे दो. इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने तुरंत ही स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की और छात्राओं के बयानों को दर्ज किया.
सर ने मुझे गोद में बिठाया
इस मामले में स्कूल की महिला सहायक शिक्षिका की मौजूदगी में 5 छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ बयान दिए. कक्षा 8 की एक छात्रा ने बताया कि शिक्षक ने उसे क्लास में सभी के सामने अपनी गोद में बिठाया और मेरी कमर को दबाकर मेरी नाभि में उंगली डाल दी. वहीं कक्षा 6 की एक छात्रा ने बताया कि सर ने मेरी कमर पकड़कर दबा दी थी. वहीं कक्षा 8 की एक छात्रा ने बताया कि सर ने मेरे गाल पर टच किया था, उस समय क्लास में कोई नहीं था.
जांच के लिए टीम का गठन
शिक्षक के ऊपर लगे आरोपों की सच्चाई सामने आने के बाद तुरंत ही शिक्षक योगेश कुमार सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम और खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी ने नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है. प्रभारी BSA प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से विलंबित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- राजधानी में हैरान करने वाला मामला! मॉल की पार्किंग में खड़ी कार से मिला शव, बरामद हुई ये दवाइयां
