पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में मौजूद एक मॉल की पार्किंग में कार के अंदर व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला प्राकृतिक मौत का नजर आ रहा है.
मॉल की पार्किंग में मिला शव
राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में मौजूद एक मॉल की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शाम लगभग 6 बजे के आसपास मयूर विहार पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली थी, जिससे उन्हें इस मामले में सूचना दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने PCR कॉल पर कार्रवाई करते हुए टीम को स्टार सिटी मॉल में भेजा गया. सूचना मिलने के बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार के अंदर एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पाया. पुलिस के मुताबिक बाद में व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. कार के अंदर मिलने वाले शव की पहचान 42 साल के नरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं.
सीसीटीवी फुटेज को किया स्कैन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए पार्किंग लॉट की सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया. हालांकि किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध हरकत या फिर मामले में शामिल होने की बात नहीं देखी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मॉल की पार्किंग में ंखड़ी एक कार के अंदर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था, जिसके बाद मॉल के गार्ड को मामले की जानकारी दी गई और पुलिस को बुलाया गया.
शव के पास मिली अस्थमा की दवाइयां
जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यक्ति की कोई भी संदिग्ध हरकत दिखाई नहीं दी है. पुलिस ने बताया कि शव के पास के अस्थमा की कुछ दवाइयां मिली हैं. जिससे पहली नजर में यह मामला प्राकृतिक मौत का नजर आ रहा है. फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी.
यह भी पढ़ें- बसपा का ‘मिशन 2027’: अब रोड शो से शक्ति प्रदर्शन करेंगी मायावती, 15 हजार बूथ कमेटियों का चक्रव्यूह तैयार
