मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर के दौरे का आज दूसरा दिन है. उन्होंने पहले दिन पर यूपी को लिए कई बड़े फैसले और निवेश किए थे. तो वहीं, दूसरे दिन पर उन्होंने सिंगापुर में रहने वाले भारतीयों से बातचीत करने के दौरान कहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अगले महीने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत को होगा फायदा
उन्होंने अपने दौरे के दौरान संबोंधन करते हुए कहा कि भारत के उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट स्थित है. अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन कर देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि ये भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. जल्द ही यह सुविधा लोगों को जेवर में देखने को मिल जाएगी.
कार्गों मूवमेंट में भी मजबूती
जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालन से काफी सुविधा मिलने वाली है. इससे भारत के एविएशन नेटवर्क संग कनेक्टिविटी और कार्गों मूवमेंट में भी मजबूती देखने को मिल सकती है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ये भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और अगले महीने इसका उद्धाटन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा ही किया जाने वाला है.
साथ ही ये एयरपोर्ट केवल यात्रियों के लिए नहीं बल्कि माल परिवहन के लिए भी अच्छा होगा. ये कार्गों के लिए भी बहुत बड़ा हब साबित होगा.
सोमवार के दिन दौरे का पहला दिन
बता दें कि बीते कल यानी सोमवार के दिन पर योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर दौरे का पहला दिन था, जिसमें उन्होंने सिंगापुर के युनिवर्सल सक्सेस ग्रुप से बातचीत के बाद लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर आदि जैसे 3 MOU साइन किए है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए करीब 6,650 रुपये करोड़ के निवेश समझोते पर भी साइन किए है.
ये भी पढ़ें: Holi Special: नहीं फटेगी कढ़ाई में गुजिया, इस तरीके को फॉलो कर बनाएं
