धीरे-धीरे गर्मी की तरफ मौसम अपना रुख बदल रहा है. इस मौसम में इंसानों के साथ जानवर भी गर्मी में परेशान दिखाई देते हैं. वह कहीं न कहीं ठंड़क पाने के लिए ठिकाना ढूंढते रहते हैं. ऐसे समय में सांपों के घरों में मिलने के केस भी बढ़ जाते हैं. दरअसल, रेंगने वाले जीव ऐसे समय में ठंड़ी जगहों को ढूंढते-ढूंढ़ते इंसानी इलाकों में रहने के लिए आ जाते हैं. इसी कारण से जूतों में, घर के कोनों में साप घुस जाते हैं.
ऐसे में एक वीडियो लोगों के बीच वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में करीब सात फुट लंबा सांप AC के ऊपर बैठा दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया में इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा है.
रस्सी समझ कर किया इग्नोर
पोस्ट में दरअसल, एक व्यक्ति बता रहा है कि कमरे में मौजूद सभी लोग एसी की हवा को खा रहे हैं. अचानक लेकिन उनकी नजर एसी के ऊपर जाती है. हालांकि, शुरू में तो उन्हें लगता है कि कुछ कपड़ा या रस्सी है. गौर से देखने के बाद पता चला कि वह कपड़ा या रस्सी नहीं बल्कि 7 फुट लंबा सांप कुड़ली मारकर बैठा है. बाद में पता चला कि वह सांप एक भारतीय रैटल सांप है. सांप एसी पर कुंडली मारकर ऐसे बैठे हुए था, जैसे उसे वहां पर ठंडक महसूस हो रही हो. वह वहां से जाना ही न चाहता हो. साथ ही वह बार-बार जीभ निकाल कर डराने की कोशिश भी करते हुए दिखाई दे रहा है.
हालांकि, बता दें कि ये सांप जहरीले नहीं होते हैं. ये घरों में या जंगलों में चूहे और छोटे जानवरों का शिकार करके ही अपना जीवन चलाते हैं. चाहे वह जहरीले हो या न हो लेकिन इतने बड़े सांप का ऐसे घर में एसी के ऊपर दिखना काफी भयावह हो सकता है. कई बार क्योंकि लोगों को पता नहीं होता है कि सांप कौन सी प्रजाती का है.
वीडियो के फेमस होते ही लोग भर-भर के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट पर बड़ी संख्या में लाइक कमेंट और शेयर भी किए जा रहे हैं.
लोगों ने कहा कि अब तो एसी जो इतनी ऊपर लगा होता है उसकी भी जांच करनी पड़ेगी. कई लोगों ने सलाह देते हुए गर्मी के समय जूते और घर के कार्नर को चेक करते रहना चाहिए.
