उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. जिससे उसमें आग लग गई. इस हादसे में एक महिला और उसके 2 साल के बेटे की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
रामपुर में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसे के बाद एक कार आग का गोला बन गई. जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में एक मां और उसके 2 साल के बेटे की जलकर मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
कार में सवार थे एक परिवार के 4 लोग
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना रामपुर के थाना गंज इलाके के काशीपुर-आंगा रोड की है. यहां सड़क पर चल रही एक कार में अचानक से आग लग गई. बताया जा रहा है कि कार सड़कर पर तेज रफ्तार में चल रही थी. आग लगने के बाद कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे.
नैनीताल से वापस लौट रही थी फैमिली
कार में बैठी फैमिली नैनीताल से घूमकर रामपुर वापस लौट रही थी. बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद कार कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई, जिससे कार सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. कार में बैठे 2 युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक महिला और उसका 2 साल बेटा अंदर ही फंसा रह गया. जिससे दोनों की मौत हो गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मृत महिला की पहचान उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉंस्टेबल पद पर श्रावस्ती में तैनात लता के रूप में की गई है. पुलिस जैसे ही मामले में सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंच गई. मामले की जांच में सामने आया है कि कार किसी अज्ञात वाहन से साइड लगने के बाद अनियंत्रित हो गई और टक्कर लगने के तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- रांची में अनचाहा मेहमान! शहर के अंदर घुसा जंगली हाथी, वन विभाग की टीम हुई अलर्ट
