अगर आप भी बैंक में अपना करियर चाहते हैं ये मौका आपके लिए काफी शानदार है. साथ ही इस भर्ती की खास बात ये हैं कि आपको कोई भी लिखित परीक्षा भी नहीं देनी होगी. दरअसल, ये भर्ती स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से शुरू की गई है. SBI में नौकरी पाना कई लोगों का सपना होता है. ऐसे में इस खबर के आने से लोगों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
किन पदों पर निकली भर्ती
बता दें कि कुल 116 पदों पर भर्ती नियुक्त की गई है.
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – 12 पद
- डेप्युटी मैनेजर 43 पद
- डेप्युटी मैनेजर (CA)-61 पद
कैसे होगी चयन प्रक्रिया
दरअसल, इसमें उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा. आपको जितने अंक इंटरव्यू में दिए जाएंगे उसी के आधार पर आपका चयन किया जाएगा.
साथ ही जिन उम्मीदवारों के नंबर समान आएंगे. उनमें अधिक उम्र वाले व्यक्ति को ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी.
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु- 23 से लेकर 25 साल
- अधिकतम आयु- 35 से लेकर 42 साल
आरक्षित वर्गों को नियम के आधार पर छूट.
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग- 750 रुपये
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी- कोई शुल्क नहीं
इस तरह करें आवेदन
- आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना है.
- Careers वाले ऑप्शन को क्लिक करें.
- नए यूजर है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- अकॉउंट लॉगिन करने के बाद अपनी सारी जानकारी को उसमें भरें.
- अंत में आवेदन शुल्क को जमा करें.
- बाद में प्रिंटआउट निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: रांची में अनचाहा मेहमान! शहर के अंदर घुसा जंगली हाथी, वन विभाग की टीम हुई अलर्ट
