मध्यप्रदेश के धार जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने के दौरान ही एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है. बच्ची की आयु 17 वर्ष है. शुरूआती जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था.
अधिकारियों ने दी पूरी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि यह घटना पीथमपुर शहर की है. दरअसल, मंगलवार के दिन निजी स्कूल में गणित की परीक्षा दे रही छात्रा को एक दम से पेट में दर्द हुआ था. उसने क्लास के अधिकारी से शौचालय जाने की मांग की, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने के बाद वह चिंता में आ गई. उन्होंने फिर जाकर देखा शौचालय के बाहर से शिशु के रोने की आवाज आ रही थी. उसके बाद महिला कर्मचारी तुरंत वहां पहुंची. साथ ही 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस को भी बुलाया गया.
आठवें महीने में लिया बच्चे ने जन्म
डॉक्टरों ने बताया कि नाबलिग और बच्चा दोनों की हालत स्थिर है. हालांकि, समय से पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया है. बच्चा अभी आठ महीने का था.
मामला बेटमा थाना क्षेत्र को स्थानांतरित किया गया है. बेटमा पुलिस के किए गए पूछताछ में किशोरी ने कहा कि नृत्य कार्यक्रम में वह एक लड़के से मिली थी, जिसने उसके साथ जोर जबरदस्ती करके दुष्कर्म किया था. साथ ही उसने चुप रहने के लिए धमकी भी दी थी. इसी कारण से उसने माता पिता को इसकी जानकारी नहीं दी. पुलिस मामले की जांच में लग गई है. साथ ही पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले को दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: बिहार में एड्स मरीजों की संख्या 1 लाख पार: 13 जिले हाई रिस्क में, जानें किस शहर में सबसे ज्यादा मरीज
