आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल होता दिखा रह रहा है. हालांकि, ये कोई हास्य या चुटकलें वाली वीडियो नहीं बल्कि सामाज में हिंसा फैलाने और तनावपूर्ण माहौल बनाने का है. होली से पहले ऐसा कुछ लोगों के बीच सर्कुलेट होना काफी चिंताजनक है.
त्यौहारों से पहले भडकाऊ बात
दरअसल, दिल्ली-देहारदुन हाईवे पर त्यौहारों से पहले भडकाऊ बात लिखी गई है. वायरल वीडियो में तीन लोग है, जिसमें दो महिला और एक पुरुष है. युवक हालांकि, वीडियो में एक भी बार नहीं आता है. बल्कि वह दोनों महिलाओं द्वारा लिखे जाने वाले आपत्तिजनक संदेश को रिकार्ड कर रहा है. घटना सहारनपुर सीमा के मोहंड क्षेत्र में बने हुए एलिवेटेड रोड का है.
तनाव पूर्ण मैसेज लिखने पर सख्त कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते है पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी है. साथ ही सार्वजनिक जगहों पर ऐसी बातों को लिखने पर आपत्ति जताई. वायरल वीडियो से लोगों की पहचान कर उसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में लग चुके हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील कर अफवाहों पर ध्यान न देने की बात की है. साथ ही तनाव पूर्ण मैसेज लिखने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: धार में चौंकाने वाला मामला, बोर्ड परीक्षा के दौरान जन्म दिया नाबालिग ने बच्चा, जानें क्या है पूरा मामला
