उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में 2 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है. चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने यहां एक मकान पर छापा मारते हुए कार्रवाई की और 2 महिलाओं और 2 पुरुषों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुख्य आरोपी महिला खुद के घर में इस तरह के अनैतिक कामों को करवा रही थी. यह पूरी घटना फिरोजाबाद के लाइनपार थाना क्षेत्र के आजाद नगर का है.
सूचना मिलने पर हुई छापेमारी
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि आजाद नगर में मौजूद एक मकान में अनैतिक काम किए जा रहे हैं. आजाद नगर में मौजूद एक मकान में देह व्यापार का काम किया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, तो मकान में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जब छापा मारा तो मकान के बरामदे में बैठी महिला तुरंत ही चिल्लाने लगी.
भागो, पुलिस आ गई
पुलिस के एंट्री मारते ही महिला चिल्लाने लगी कि ‘भागो, पुलिस आ गई.’ महिला के चिल्लाने के बाद 2 युवक आपत्तिजनक हालत में बाहर की तरफ भागे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया. इनके साथ कमरे से निकल रही एक और महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस रैकेट को संचालित करने वाली महिला को भी हिरासत में लिया है. पुलिस ने उसके पास से 4800 रुपए बरामद किए हैं.
युवकों से लिए गए थे 300-300 रुपए
पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला के साथ एक दूसरी महिला को भी हिरासत में लिया है. जिसके देह व्यापार के लिए बुलाया गया था. पुलिस पूछताछ में मुख्य महिला आरोपी ने बताया कि वह ग्राहकों से पैसे लेती थी और उस महिला को अपने पास रखती थी. मौके से पकड़े जाने वाले युवकों से महिला ने 300-300 रुपए लिए थे. पुलिस ने बताया की मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद का कुख्यात शूटर कल्लू आगरा पुलिस की गोली से ढेर, 50 हजार के इनामी पर दर्ज थे कई मुकदमे
