Agra Encounter: आगरा में नोएडा एसटीएफ और आगरा पुलिस की रणदीप भाटी गैंग और कसाना गैंग के शूटर पवन उर्फ कल्लू के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें पवन उर्फ कल्लू ढेर हो गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
आगरा में ढेर हुआ कल्लू
दरअसल, नोएडा STF को इनपुट मिला था कि पवन उर्फ कल्लू आगरा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचा हुआ है. जिसके बाद STF ने आगरा पुलिस के साथ मिलकर बताई गई लोकेशन पर चेकिंग शुरू की. इसी दौरान पवन उर्फ कल्लू ने भागने की कोशिश की. इस कोशिश में उसकी बाइक फेंसिंग में फंस गई जिसके बाद पुलिस को देख पवन पवन ने 18 से 20 राउंड फायरिंग पुलिस पर की. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए करीब 5 राउंड फायर किए जिसमें एक गोली पवन उर्फ कल्लू को लगी जिससे वो घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताला भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.
पुराना आपराधिक इतिहास
पवन उर्फ कल्लू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. जेल में रहने के दौरान पवन उर्फ कल्लू रणदीप भाटी और अमित कसाना जैसे कुख्यात गैंग के संपर्क में आया. जिसके बाद रंगदारी,हत्या और हत्या के प्रयास सहित तमाम मामलों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. नोएडा में सिपाही से 9MM को पिस्टल लूट का मामला भी सुर्खियों में रहा था. इतना ही नहीं पवन उर्फ कल्लू पर आगरा में भी एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके बाद आगरा पुलिस ने पवन उर्फ कल्लू पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था.
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को किया बरी! कौन हैं जज जितेंद्र प्रताप सिंह? कई हाई प्रोफाइल मामलों में कर चुके सुनवाई
