मध्य प्रदेश से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, कॉलेज की महिला सीनियर पर जूनियर को बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव देने का मामला सामने आ रहा है. मामला इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल का है. जांच करने पर पाया गया कि सारे आरोप सही थे. साथ ही आरोपी छात्रा को हॉस्टल से निष्काषित कर कमरा खाली कर देने के लिए बोल दिया गया है. छात्रा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है. सभी लोगों ने बताया कि वह पढ़ने में भी काफी अच्छी है.
आरोपी छात्रा सिगरेट और लाइटर मंगवाती
फर्स्ट ईयर की छात्राओं ने शिकायत कर कहा कि आरोपी छात्रा सिगरेट और लाइटर मंगवाती और बार-बार बॉयफ्रेंड बनाओ अपनी लाइफ एंजॉय करो कहती और कहती की तुम खुद नहीं बनाओगी तो एक ऐप के जरिए मैं तुम्हारा बॉयफ्रेंड बनवा दूंगी. वह लड़कों से हॉस्टल में वीडियो कॉल पर गंदी बातें भी करती थी.
शिकायत पर जांच कमेटी बनाई गई. जांच कमेटी ने जब बैग चैक किया तो आरोपी छात्रा के बैंग से प्रतिबंधित आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान देखने को मिला. इसके अलावा जांच कमेटी ने शिकायतकर्ता के अलावा भी 10 अन्य छात्राओं से मौखिक बयान लिए है.
बैग में मिला प्रतिबंधित आपत्तिजनक सामान
जांच कमेटी के होश तब उड़ गए जब छात्रा के बैग की तलाशी में भारत में प्रतिबंधित बेहद आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला. इससे मामला और गंभीर हो गया. छात्रा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और पढ़ाई में होशियार बताई जाती है.
DAVV के कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई मामले की जांच में जुट गए है. उन्होंने छात्रा के किसी बड़े साजिश में शामिल होने की संभावना जताई है. साथ ही छात्रा की कॉल डिटेल, चेट और सभी चीजों पर निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही विश्वविद्यालय से बाहर का रास्ता भी दिखा देने की बात की है.
ये भी पढ़ें: भारतीय दूतावास ने इजरायल में जारी किया नोटिस, नागरिकों के लिए शुरू की 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन
