holi 2026: होली आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन कानपुर में इस बार मिठाइयों की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा गोल्ड और सिल्वर गुझिया की हो रही है. पढ़िए इस खास मिठाई की खासियत
Gold Silver Gujhiya: कानपुर में एक बार फिर प्रीमियम गोल्ड और सिल्वर गुझिया की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है, जिसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा. कानपुर के अशोक नगर स्थित एक शॉप में इन खास गुझिया की सबसे ज्यादा चर्चा है. गोल्डन गुझिया के किलो के रेट जानकर आप हैरान हो जाएंगे. अगर किलो में आप खरीदना नहीं चाहें तो आप इसका एक पीस ले सकते हैं. जानिए इस गुझिया के बारे में
क्यों खास है यह गोल्डन गुझिया?
कानपुर में मिलने वाली इस गुझिया पर शुद्ध खाद्य ग्रेड 24 कैरेट सोने की वर्क चढ़ाई गई है, जो इसे शाही लुक देती है. गुझिया के अंदर की स्टफिंग में दुनिया भर के प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स जैसे ईरानी पिस्ता, चिलगोजा, मखाना, केसर और शुद्ध मावा का इस्तेमाल किया गया है.
जानिए गोल्डन और सिल्वर गुझिया की कीमत
गोल्डन गुझिया की कीमत की बात करें तो ये 31,000 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. अगर आप एक पीस लेना चाहें तो इसकी कीमत 750 रुपये है. चांदी की वर्क वाली गुझिया की कीमत की बात करें तो ये 2,100 से 3,000 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए यह प्रीमियम गुझिया बिना चीनी के भी उपलब्ध है.
कैसे बनती है गोल्ड गुझिया?
इन गुझियाओं को बनाने की प्रक्रिया भी बेहद खास है. सबसे पहले पारंपरिक तरीके से ताजा खोया, मेवा, काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और अन्य ड्राई फ्रूट्स से भरपूर स्टफिंग तैयार की जाती है. फिर इस स्टफिंग को सावधानी से गुझिया के आटे में भरा जाता है और फिर डीप फ्राई करके क्रिस्पी बनाया जाता है. आखिर में असली 24 कैरेट एडिबल गोल्ड फॉइल या सिल्वर वर्क से सजाया जाता है. इसकी पैकिंग भी प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स में की जाती है.
यह भी पढ़ें- बिना महिला ट्रेनर यूपी के जिमों में नहीं चलेंगे लेडीज बैच, मनचलों और फर्जी सेंटरों पर कसेगा शिकंजा
