महाराष्ट्र के ठाणे में एक 13 साल के छात्र ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आशंका है कि छात्र ने परिजनों की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाया है.
ठाणे में छात्र से की आत्महत्या
महाराष्ट्र के ठाणे से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां मौजूद वागले एस्टेट में रहने वाले एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर मौजूद फ्लैट में छत में लटके हुए पंखे से फांसी लगा ली. पुलिस के मुताबिक छात्र पंखे से लटका मिला.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद उसके परिजन तुरंत ही उसे पास में मौजूद एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए. जिसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे ठाणे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जिसके बाद सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत छात्र की पहचान 13 साल के रुद्र राकेश सिंह के रूप में की गई है.
प्रिंसिपल ने की थी मां से शिकायत
बताया जा रहा है कि छात्र मुंबई के मुलुंड स्थित स्कूल में पढ़ाई करता था. पुलिस ने बताया कि हाल ही में स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र की शरारतों के कारण उसके परिजनों को स्कूल बुलाया था. स्कूल के प्रिंसिपल छात्र की प्रैंक करने और मजाक करने की आदत से परेशान हो गए थे. इस दौरान छात्र के पिता शहर के बाहर गए हुए थे, जिस कारण उसकी मां स्कूल गई थीं.
स्कूल से आने के बाद मां ने डांटा
पुलिस ने बताया कि स्कूल से आने के बाद में मां ने उसे डांटा और इस बारे में उसके पिता से शिकायत करने की बात कही. आशंका जताई जा रही है कि परिजनों की डांट के बाद छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में किसी तरह की साजिश या फिर बाहरी दबाव की आशंका नहीं दिख रही है.
यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में छाई 24 कैरेट गोल्ड की गुझिया, स्वाद और शान का अनोखा संगम, चांदी भी पीछे नहीं
