उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान होली खेली और लोगों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं.
उत्तराखंड में शासकीय आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह

देश इस समय होली के त्योहार के रंगों में डूबा हुआ है. उत्तराखंड में भी होली को लेकर तैयारियां तेज हैं और हर साल की तरह इस साल की होली का त्योहार भारी जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी होली के रंगों में डूबे नजर आ रहे हैं. राज्य के शासकीय आवास पर होली मिलन समारोह की आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के लोगों ने शामिल होकर सीएम धामी को होली की बधाई दी.
कई कलाकारों ने की शिरकत
शासकीय आवास पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवित किया है. इस समारोह में राज्य के कई इलाकों से कलाकार आए थे, जिन्होंने जौनसारी, गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों पर काफी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. इस अवसर पर शास्त्रीय रागों और पारंपारिक धुनों ने पूरे कार्यक्रम को रंगों के साथ संगीत से भी भर दिया.
सीएम धामी ने लोगों को दिया संदेश
उत्तराखंड में हर साल होली का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है. शासकीय आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी. उन्होंने लिखा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत और समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देने वाला पर्व है.
जनता को दीं होली की शुभकामनाएं

इस साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर होली खेली और वहां मौजूद जनता के साथ में होली के त्योहार की खुशियां बांटीं. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि होली का त्योहार हम लोगों को एकता, भाईचारा और सामूहिक खुशियां बांटने का मौका देती है. उन्होंने राज्य की जनता को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि इस त्योहार को सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ में मनाएं.
यह भी पढ़ें- नैनीताल में ब्रिटिश काल की कोठी जलकर राख, लकड़ी की बनी थी इमारत, इलाके में मचा हड़कंप
