Hathras Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ईको वैन और बस में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में वैन में सवार छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है. हादसे में मारे गए सभी लोग ईको कार में सवार थे. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
कहां पर हुआ हादसा
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ. मृतक धौलपुर (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं. बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी.. वैन में कुल 13 लोग सवार थे. थे. बस नोएडा से गोरखपुर जा रही थी.
कार सवार छह लोगों की मौत
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया. बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि कार दिल्ली से धौलपुर जा रही थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार उछलकर 10 फीट दूर गिरी और उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया. बस के भी अगले हिस्से को नुकसान हुआ है. गनीमत रही कि बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए. मृतकों में 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं.
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण हुआ. बस चालक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
