मिडिल ईस्ट में हालातों को बिगड़ता देख, इंडिगो एयरलाइंस मिडिल ईस्ट के 8 देशों में 17 उड़ानों को संचालित करेगी. आपको बता दें कि एयरलाइंस 34 सेक्टरों में अपनी सेवाएं दे रही है, जिससे विदेशों में फंसे लोगों को राहत दी जा सके.
17 फ्लाइट संचालित करेगा इंडिगो
दुनिया में इन दिनों एक अलग माहौल बना हुआ है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट के कई देशों में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं. जिन्हें वापस बुलाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं. अब खबर आ रही है कि 6 मार्च को मिडिल ईस्ट के 8 अलग-अलग देशों के लिए इंडिगो एयरलाइंस 17 उड़ानों का संचालन करेगी.
हवाई सेवाओं को सामान्य बनाने की ओर कदम
जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस टोटल 34 सेक्टरों में अपनी सेवाएं दे रही है, जिससे विदेशों में फंसे हुए यात्रियों को राहत दी जा सके. इंडिगो लगातार मिडिल ईस्ट में बिगड़ रहे हालातों के ऊपर नजर बनाए हुए है. बताया जा रहा है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को वापस आने की परमिशन दी जा रही है, जिन्हें कंपनी ने सीधे इन्फॉर्म किया है. बताया जा रहा है कि यह कदम हवाई सेवाओं को सामान्य बनाने के लिए एक हिस्सा है.
सरकार और अधिकारियों के संपर्क में एयरलाइन
आपको बता दें कि एयरलाइंस की टीमें यात्रियों की रजिस्टर्ड जानकारियों के जरिए उनसे सीधे संपर्क कर रही हैं. इंडिगो का कहना है कि वह मिडिल ईस्ट और उसके आसपास के हालातों को देखते हुए लगातार सतर्कता बरत रहा है. एयरलाइंस लगातार सरकार और विमानन अधिकारियों के संपर्क में है. जिससे सभी उड़ानों को सुरक्षित तरह से पूरा किया जा सके.
यात्रियों के लिए जारी किए निर्देश
जानकारी के मुताबिक हालातों को देखते हुए ऑपरेशन को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है. इंडिगो ने यात्रियों से कहा है कि वे तब तक एयरपोर्ट पर न पहुंचें, जब तक उन्हें व्यक्तिगत रूप से न बताया जाए. एयरलाइन की टीमें सिर्फ उन्हीं उड़ाने के ग्राहकों से संपर्क में हैं, जिन्हें संचालित किया जा रहा है. एयरलाइन ने यात्रियों को निर्देश दिया है कि वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! पहाड़ी से हाईवे पर गिरी चट्टान, चपेट में आए बाइक सवार की मौत
