महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी संग अफेयर के शक में परिचित युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसे मुंबई रेफर किया गया है.
पत्नी संग अफेयर के शक में किया हमला
महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अफेयर के शक में अपने परिचित के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. धारदार हथियार से हमला करने के बाद में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत खराब होने पर उसे मुंबई रेफर कर दिया गया है.
चॉपर से किया हमला
एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी घटना ठाणे जिले के भिवंडी इलाके के कमाठघर क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक 35 साल के विजय राघो नाम के व्यक्ति ने 20 साल के नीरज सुभाष साहा के ऊपर मटन काटने वाले चॉपर से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि विजय को शक था कि नीरज का उसकी पत्नी के साथ में अफेयर चल रहा है. इसी कारण वह गुस्से में था.
मुंबई किया गया रेफर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्नी के साथ अफेयर के शक में विजय ने नीरज के ऊपर चॉपर से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद वहां उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मुंबई के अंक अस्पताल में रेफर कर दिया.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस ने मामले की जानकारी देते बताया कि आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- कम विजिबिलिटी बनी जानलेवा! सोनीपत में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल
