सुबह के समय पर ज्यादा कोहरा होने के कारण दिल्ली-NCR के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी.
सोनीपत में भीषण सड़क हादसा
दिल्ली-NCR के सोनीपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह सड़क हादसा सोनीपत-गोहना रोड पर मौजूद करेवड़ी गांव के पास हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय पूरे इलाके में काफी घना कोहरा था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया.
खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसा ट्रक
बताया जा रहा है कि सड़क पर बेहद कम विजिबिलिटी थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी. टक्कर में ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तर से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का चालक ट्रक की बॉडी में फंस गया. हादसे के बाद इलाके में तुरंत ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
2 बाइक सवार भी चपेट में आए
हादसे के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने तुरंत ही राहत बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान 2 बाइक सवार भी इस हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए. कोहरे के कारण उन्हें भी वाहन दिखाई नहीं दिए और वे भी हादसे का शिकार हो गए. ट्रक चालक को बाहर निकालने के लिए ट्रक की बॉडी को काटना पड़ा. इस पूरे हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
घायलों को किया भेजा अस्पताल
हादसे के बाद लोगों की मदद से घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया है कि सभी घायलों का इलाज लगातार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा बेहद कोहरा होने के कारण हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में घायल हुए ट्रक चालक की हालत काफी ज्यादा खराब है.
यह भी पढ़ें- शटडाउन के बाद भी दौड़ी बिजली, करंट से झुलसा लाइनमैन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
