LPG Price hike 7 March: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से बढ़ोतरी कर दी गई है. यूपी समेत पूरे देश भर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी इसी तारीख से 115 रुपये (लगभग) की बढ़ोतरी की गई है. यह नया रेट आज से तुरंत लागू होगा और यह बढ़ोतरी पूरे भारत में सभी घरेलू कंज्यूमर्स पर लागू होगी.
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत
दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है.
मुंबई में घरेलू सिलेंडर की नई दर अब 912.50 रुपये है, जो पहले 852.50 रुपये थी.
चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है. ये संशोधित दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें
दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये
मुंबई में यह 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये
कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये
चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है.
1 मार्च को 19kg वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम में ₹28 प्रति सिलिंडर बढ़े थे वहीं फरवरी में भी ₹49/ सिलिंडर बढ़ी थी क़ीमत. अचानक बढ़ोतरी होने से आम उपभोक्ताओं को झटका लगा है. रसोई के जरूरी खर्चों में पहले से ही बढ़ोतरी हो रही थी, ऐसे में गैस सिलेंडर महंगा होने से घर का मासिक बजट और अधिक प्रभावित होगा.
इस बढ़ोतरी के बाद आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है क्योंकि महंगी गैस का सीधा असर घर की रसोई और मासिक खर्च पर पड़ेगा. वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, जिससे बाहर खाना भी पहले के मुकाबले महंगा पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: स्मार्ट ग्लासेस से जासूसी पर लगेगी रोक, यह ऐप तुरंत कर देगा आपको अलर्ट
