आज के समय में कई सारे इलेक्ट्रोनिक समान मार्केट में आ चुके है. इन डिवाइस से लोगों को काफी सुविधा भी मिली है. हालांकि, अभी के समय में इन डिवाइसों से जितनी सुविधा मिलती है, उतनी ये लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. दरअसल, हम आज जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं. वह स्मार्ट ग्लासेस है. इससे व्यक्ति आसपास में मौजूद चीजों की रिकार्डिग, फोटो लेना या किसी भी आसपास मौजूद चीजों को स्कैन भी कर सकता है. आसपास के लोगों को भनक नहीं लग पाती है.

हाल ही में लेकिन इन ग्लासेस को लेकर एक बड़ी परेशानी दिखाई दे रही है. दरअसल, लोगों को पता नहीं चल पाता है कि उनके आसपास किसने स्मार्ट ग्लासेस पहने हैं. ऐसे में अगर कोई बिना किसी जानकारी के किसी की वीडियो या फोटो लेता है. तो यह व्यक्ति की निजता से संबंधित काफी गहरे सवालों को खड़ा करता है.
इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी बात सामने आ रही है. दरअसल, एक ऐप का निर्माण किया गया है, जिससे की अगर आपके पास किसी ने ऐसे ग्लासेस पहन रखे हैं. तो उन्हें आसानी से इस ऐप में अलर्ट मिल जाएगा. बता दें कि इस ऐप का नाम Nearby Glasses है.
दरअसल, यह एप आसपास में मौजूद ब्लूटूथ सिग्नल्स को ढूंढता है. ब्लूटूथ डिवाइस का अपना एक पब्लिक आइडेंटिफायर होता है. कोई भी Nearby Glasses या स्मार्ट ग्लासेस से मेल यह ब्लटूथ मेल खाता है. तो तुरंत लोगों के पास एप में नोटिफिकेशन चला जाता है.
ये भी पढ़ें; पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ‘बदमाशों का देवता’ गोली लगने से घायल, दुजाना गैंग से रखता है संबंध
