उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर ‘बदमाशों का देवता’ के नाम से मशहूर बदमाश प्रताप चौधरी और उसके साथी रवि उर्फ शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ दोनों के बीच शुक्रवार को हुई है. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से प्रताप चौधरी नाम का शातिर बदमाश घायल हो गया. आपको बता दें कि प्रताप चौधरी सोशल मीडिया पर ‘बदमाशों का देवता’ के नाम से मशहूर है. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया है.
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में प्रताप का साथी रवि उर्फ शूटर भी मौके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि ये बदमाश बामाहेडी रेलवे स्टेशन के पास में किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा. चेतावनी मिलने के बाद में बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की तरफ भागने लगे.
जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसी दौरान प्रताप के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने तुरंत ही उसे पकड़ लिया. प्रताप को पकड़ने के बाद कांबिंग के दौरान उसके साथी रवि उर्फ शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों के पास से 2 अवैध तमंचे, कारतूस और रंगदारी मांगने में इस्तेमाल 2 मोबाइल बरामद किए हैं.
दुजाना गैंग से जुड़ा है शूटर
पुलिस पूछताछ में प्रताप चौधरी ने बताया कि अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा हुआ है. बदमाश ने बताया कि वह योगी सरकार से डरता है. मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश प्रताप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस लगातार दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें- इजरायल पर ईरान का ‘महाप्रलय’! ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 में दागी गईं खोर्रमशहर-4 मिसाइलें; तेल अवीव में मची भारी तबाही
