उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक प्राइवेट लाइलमैन की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक शटडाउन के बाद लाइन में करंट आ गया, जिससे लाइमैन गंभीर रूप से जल गया. जिससे उसकी मौत हो गई.
हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आया लाइनमैन
उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक लाइनमैन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह मेंटेनेंस का काम कर रहा था और इसी दौरान वह हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया. बिजली लाइन की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई. पूरी घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की है.
11 हजार वोल्ट की लाइन हो रही थी शिफ्ट
जानकारी के मुताबिक अर्जुनपुर गांव में शाम के समय पर सड़क किनारे मौजूद 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन को शिफ्ट किया जा रहा था. इस हादसे में मरने वाले प्राइवेट लाइनमैन की पहचान रंग बहादुर के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के हमजाबाद गांव का रहने वाला था. बिजली लाइन को शिफ्ट करते समय यह हादसा हुआ था.
कॉन्ट्रैक्टर के साथ करता था काम
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रंग बहादुर एक कॉन्ट्रैक्टर के साथ में बिजली लाइन को शिफ्ट करने का काम कर रहा था. काम को पूरा होने के बाद में उसने एक जम्पर वायर को फिर से जोड़ने के लिए लाइन का शटडाउन लिया था. बताया जा रहा है कि शटडाउन के बाद भी लाइन में बिजली चालू रही, जिसके चलते रंग बहादुर को तेजी से झटका लगा.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
करंट लगने के कारण रंग बहादुर गंभीर रूप से जल गया. पुलिस ने बताया कि वह जलने के बाद में पोल से नीचे गिर गया. हादसे के बाद उसके साथ काम करने वाले लोग उसे जयसिंहपुर में मौजूद कम्युनिटी हेल्थ केयर ले गए. जिसके बाद वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने लाइनमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ‘बदमाशों का देवता’ गोली लगने से घायल, दुजाना गैंग से रखता है संबंध
