सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है. यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा मौका है जो न्यायालय में नौकरी करना चाहते थे. अगर आप भी न्यायालय में नौकरी करना चाहते है. तो जल्द से जल्द आवेदन को भर लें.
बता दें कि यह भर्ती निजी सचिव ग्रेड-I पदों पर है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनालाइन है. उम्मीदवारों को ऑनलाइन भर्ती में सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द इसको भर लें. अंतिम डेट पर भरने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
इस आवेदन में कुल कुल 195 पदों को भरना जाएगा. वह उम्मीदवार जो इस पद के लिए चुने जाएंगे उन्हें हाईकोर्ट के प्रशासनिक कार्यों जैसे कि दस्तावेज तैयार करना, नोट्स बनाना और अधिकारियों को स्टेनोग्राफी सहायता देना जैसे कार्य करना होगा.
योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री
शॉर्टहैंड में अच्छी स्पीड
कंप्यूटर की मामूली जानकारी
टाइपिंग स्किल
न्यूनतम आयु- 21 वर्ष
अधिकतम आयु- 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों को अधिकतम सीमा में छूट
आवेदन शुल्क
General and OBC- 1000 रुपये
SC और ST – 800 रुपये
इस तरीके से करें आवेदन
आपको सबसे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. उसके बाद होमपेज पर Recruitment / Career सेक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है. इस सेक्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Private Secretary Grade-I Recruitment 2026 वाला लिंक मिलेगा. उसके बाद उसमें मांगी गई सारी जानकारी को भरें. सभी डॉक्यूमेंट और जानकारी को भरने के बाद आवेदन शुल्क को भर लें. पूरा प्रोसेस होने के बाद फार्म का प्रिंटऑउट जरूर निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: बरनाला में दर्दनाक घटना: गैस सिलेंडर लेने की लाइन बनी मौत की वजह
