हर साल कई लोगों का सपना होता हैं कि उन्हें किसी तरीके से सरकारी नौकरी मिल जाएं. ऐसे में अगर वह नौकरी रेलवे में हो तो उम्मीदवार और ज्यादा खुश हो जाते है. बता दें कि भारतीय रेलवे में लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.
दरअसल, यह भर्ती रेल व्हील फैक्ट्री में है. बता दें कि अलग-अलग ट्रेड में 192 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है. वह उम्मीदवार जो इस फार्म को भरना चाहते हैं, वह 1 अप्रैल से पहले इसे ऑफलाइन माध्यम से भर लें. बता दें कि भर्ती मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर और अन्य ट्रेंड में है.
योग्यता
10वीं पास होना जरूरी
10वीं में 50% अंक जरूरी
संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है.
उम्र- 15 से 24 साल
SC और ST वर्ग को 5 साल की छूट मिली है.
OBC वर्ग को आयु सीमा में 3 साल की छूट
चयन प्रक्रिया
बता दें कि चयन प्रक्रिया मैरिट के आधार पर की जाएगी.
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्तरों से होकर जाना होगा.
शॉर्टलिस्टिंग
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल जांच की प्रक्रिया
इन तीनों को पार करने के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग में स्टाइपेंड भी दी जाएगी. साथ ही ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट भी उम्मीदवारों को दिया जाएगा.
कैसे करें आवेदन-
बता दें कि भर्ती के आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑफलाइन है. इसके लिए आपको रेल व्हील फैक्ट्री की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद वहां से फार्म को डॉउनलोड कर लेना है.
सारी जानकारी को भरने के बाद आपको स्पीड पोस्ट की सहायता से Senior Personnel Officer-II Personnel Department Rail Wheel Factory Yelahanka, Bengaluru पते पर भेज देना है.
ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
