मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच भारत के 2 जहाजों ने एलपीजी लेकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है. अब यह दोनों जहाज इंडियन नेवी की निगरानी में भारत की ओर बढ़ रहे हैं. उम्मीद है कि अगले 2 दिनों में ये भारत आ जाएंगे.
होर्मुज स्ट्रेट को पार कर गए भारतीय जहाज
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच भारत में LPG गैस की किल्लत हो गई है, लेकिन अब यह समस्या खत्म होने वाली है. आपको बता दें कि भारतीय LPG टैंकर ‘नंदा देवी’ और ‘शिवालिक’ ने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है. जिसके बाद अब ये भारतीय जहाज इंडियन नेवी की निगरानी में भारत की ओर लगातार बढ़ रहे हैं. अब देश में गैस संकट कम होने और ऊर्जा सुरक्षा में मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है.
होर्मुज स्ट्रेट पो पार करने की भारतीय जहाजों को परमिशन
ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग के कारण पूरी दुनिया में फ्यूल और गैस की समस्या देखने को मिल रही है. ईरान के होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद यह किल्लत और भी ज्यादा तेजी से बढ़ी है. हालांकि शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने यह साफ किया कि भारत के जहाजों को नहीं रोका जाएगा, भारत से बात करने के बाद में जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की परमिशन दी गई है.
नंदा देवी ने भी कर लिया होर्मुज स्ट्रेट को पार
आपको बता दें कि एलपीजी कैरियर नंदा देवी ने शुक्रवार को रात में होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है. इस जहाज के ऊपर लगभग 46,000 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है. इस गैस को भारत में ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले भारत का पहला एलपीजी टैंकर शिवालिक भी होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रूप से पार कर चुका है.
2 दिनों में पहुंच सकते हैं भारत
इन दोनों जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है. जिसके बाद अब ये दोनों जहाज भारतीय नौसेना की निगरानी में भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. उम्मीद है कि अगले 2 दिनों के अंदर मुंबई या फिर कांडला बंदरगाह पर पहुंच जाएगा. सरकारी अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाजों के ऊपर इंडियन नेवी कड़ी नजर रख रही है, जिससे संवेदनशील समुद्री मार्गों से जहाज सुरक्षित रूप से निकल सकें.
यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान अब नहीं करेगा बर्दाश्त…’, अफगानी हमलों से बौखलाया पाकिस्तान, राष्ट्रपति जरदारी बोले- क्रॉस कर दी रेड लाइन
