मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच लेबनान और गाजा पर भी इजरायल के हमले लगातार जारी हैं. लेबनाना में हमलों से अब तक 850 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 8 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं.
गाजा में हमलों में कई मौतें
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. आपको बता दें कि युद्ध के बीच गाजा पट्टी, लेबनान और तेहरान पर हमले लगातार जारी हैं. इजरायल लगातार हमले कर रहा है, इन हमलों में गाजा में एक गर्भवती महिला के साथ 2 बच्चों और 8 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 12 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. वहीं इसी के साथ लेबनान में भी मौतों का आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है.
गाजा में इजरायल का हमला
इजरायल लगातार तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में हमले कर रहा है. इसी के साथ इजरायल लेबनान में भी हिजाबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहा है. आपको बता दें कि मध्य गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में रविवार सुबह एक घर पर इजरायल की मिसाइल गिरी थी. इस हमले में एक 30 साल के कपल और उनके 10 साल के बेटे की मौत हो गई है. अल-अक्सा शहीद अस्पताल के मुताबिक महिला जुड़वा बच्चों के साथ गर्भवती थी.
पुलिस की गाड़ी को बनाया निशाना
आपको बता दें कि रविवार को मध्य गाजा के जवेदा कस्बे के एंट्री गेट पर इजरायल को दूसरा हमला हुआ. इस हमले की चपेट में एक पुलिस की गाड़ी आई. इजरायल के इस हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. आपको बता दें कि अक्टूबर में हुए सीजफायर के बाद अब गाजा की सड़कों पर पुलिस फिर से दिखाई देने लगी थी, लेकिन हमले नहीं रुके हैं. जानकारी के मुताबिक सीजफायर के बावजूद भी इजरायल के हमलों में अभी तक 650 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है.
लेबनाना में 8 लाख से ज्यादा लोग बेघर
इसी के साथ लेबनान में भी हालात काफी खराब हैं. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 मार्च से शुरू हुए हमलों से लेकर अब तक इजरायली हमलों के कारण मरने वाले लोगों की संख्या लगभग 850 पहुंच गई है. आपको बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद बदला लेने के लिए हिजबुल्ला ने इजरायल के ऊपर फायरिंग शुरू की थी. इसी दौरान लेबनान इस युद्ध में शामिल हुआ था. आपको बता दें कि इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 8 लाख से भी ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें- जहां दुनिया के जहाज फंसे, वहां से निकले भारतीय टैंकर; भारत पहुंचने वाला है तेल और गैस
