अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी को पुराने प्रेमी संग होटल में आपत्तिजनक रूप में पकड़ा है. मामले में मोड़ तब आया जब युवक ने बताया कि दोनों ने लव मैरिज की थी, जिसके लिए वह अपने परिवार वालों के संग भीड़ गया था.
विवाह को साढ़े तीन साल
पुलिस को दी जानकारी के अनुसार युवक को काफी पहले से ही अपनी पत्नी पर शक था. दोनों के विवाह को साढ़े तीन साल हुए थे. हालांकि, पति को अपनी पत्नी पर पहले से ही शक था. वह उसे कई बार किसी से काफी देर तक फोन पर बात करते देखता था. पूछने पर वह हमेशा कहती कि उसका किसी के साथ भी चक्कर नहीं चल रहा है.
शक के गहराने के कारण युवक ने कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की थी. हालांकि, दोनों के बीच यह शक हमेशा घर में होने वाले विवाद में बदल गया था. इसी कारण से उसकी बीवी नंवबर में मायके चली गई थी. पति आकाश बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र का निवासी है. तो वहीं, पत्नी अलीगढ़ के चंदनिया इलाके का निवासी है. आकाश ने बताया कि शादी से पहले उनकी पत्नी का संबंध मृदुल से चल रहा था. वह उसका पुराना प्रेमी था.
अलीगढ़ में किसी काम से आया हुआ था पति
पति के बार में शक होने पत्नी मायके चली गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच काफी ज्यादा दूरी आ गई थी. एक दिन आकाश अलीगढ़ में किसी काम से आया हुआ था. तभी उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ में बाइक पर जा रही है. उसने दोनों का पीछा किया.
दोनों बाइक से रामघाट रोड के एक होटल पर रुके. दोनों होटल में गए और उसके बाद में कमरा बुक करके होटल के अंदर रजिस्टर कर अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड भी जमा करवाया. दोनों कमरा नंबर 302 में गए. पति ने सब कुछ देखने के बाद इसकी सूचना आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत होटल आकर कमरे का गेट खुलवाया. पति का कहना हैं कि गेट खुलवाने पर दोनों वहां पर आपत्तिजनक हालत में थे.
पत्नी ने किया पति के खिलाफ में दहेज का केस दर्ज
पुलिस ने मामले में पूछताछ कर पूरी जानकारी ली, जिसके बाद थाने लेकर जाया गया. हालांकि, मामला पेचीदा तब बनता है. जब यह सामने आया कि पत्नी ने पहले ही अपने पति के खिलाफ में दहेज और मेंटेनेंस का आरोप लगाया हुआ था.
पति ने इस सारे आरोपों को खारिज कर कहा कि वह कई महीनों से अपनी पत्नी की वजह से तनाव में था. साथ ही उसने कहा कि हमारी लव मैरिज है. लव मैरिज में किसी भी तरीके का दहेज नहीं लिया गया. इसके अलावा पत्नी ने ही आकाश से शादी के लिए बोला था, जिसका सबूत उनके पास पहले से था. वह बार-बार आकाश को शादी के लिए बोलती और मृदुल को गालियां देती थी. यह घटना सोशल मीडिया में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: इजरायली हमलों से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा; लेबनान में 850 मौतें और 8 लाख लोग बेघर
