उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कमर्शियल जगह पर अचानक आग लग गई. इस हादसे में एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं महिला के पति को भी चोटें आई हैं.
आग लगने से महिला और बेटे की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. बलिया जिले के एक गांव में कमर्शियल जगह पर आग लग गई. आग लगने के कारण एक की महिला और उसके बेटे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक हादसे में महिला के पति को भी चोटें आई हैं. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुई है.
4 साल का था बेटा
इस हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान 22 साल की रिंकी और उसके 4 साल के बेटे धीरज के रूप में हुई है. मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को सुबह लगभग 3.30 बजे सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह 3.30 बजे चिल्काहार गांव में आग लगने की जानकारी मिली थी.
मौके पर पहुंचा प्रशासन
सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग के ऊपर काबू पाया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिंकी और उसके बेटे धीरज की मौत दम घुटने की वजह से हो गई थी. इस घटना में रिंकी के पति के भी चोटें आई हैं. मृत महिला के पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की हो रही जांच
मृत महिला रिंकी के पति की पहचान 24साल के नीरज चौरसिया के रूप में की गई है. पुलिस ने जानकारी दी है कि कमर्शियल जगह पर रखा हुआ लाखों रुपए का सामान आग में जल गया है, जिससे वह पूरी तरह से खाक हो गया. फिलहाल आग लगने के पीछे के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है. टीम लगातार आग लगने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- इजरायली हमलों से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा; लेबनान में 850 मौतें और 8 लाख लोग बेघर
