एक और बार लग्जरी कार की स्पीड का आंतक देखने का मिल रहा है. बता दें कि हैदराबाद के फिल्मनगर इलाके में सोमवार के दिन में एक लग्जरी BMW कार इतनी स्पीड में थी कि वह अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा लगी. रफ्तार इतनी ज्यादा था कि गाड़ी के आगे के हिस्से को भारी भरकम नुकसान हो गया. हालांकि, टक्कर के होते ही गाड़ी का एयरबैग समय से खुल गया, जिसके कारण गाड़ी के साथ एक बड़ा हादसा टल गया. हादसे से बच गए.
इस घटना की जानकारी बंजारा हिल्स पुलिस को दी गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए केस कार चालक के ऊपर केस दर्ज किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार चालक महिला जो कि महिला है उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. महिला पर लापरवाही और उतावलेपन से वाहन के तहम केस दर्ज किया गया है. महिला नाम कौसर बताया जा रहा है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण महिला की गाड़ी का टायर बुरी तरीके से फट गया. इसके वजह से कार से वह नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टक्कर हो गई. हैदराबाद में लग्ज़री गाड़ियों की ओवरस्पीडिंग की खबरें आए दिन बढ़ते जा रही है. कुछ दिन पहले भी ओवरस्पीडिंग की वजह से लग्जरी कार ने एक पूरे परिवार को रौंद दिया था. देखना यह है कि आखिर में इस पर कैसे कदम उठाए जाते हैं.
ये भी पढ़ें: युवाओं को रोजगार की सौगात: CM धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार
