साउथ एक्टर थलपति विजय और तृषा कृष्णन अभी के समय में सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं. लोगों और सोशल मीडिया के अनुसार दावा किया जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. इसी बीच एक खबर ने इस सोशल मीडिया के दावों को हवा दें दी है. दरअसल, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसके बाद फैंस ने मान लिया है कि दोनों जल्द ही लोगों के बीच अपने रिश्ते की घोषणा करने वाले हैं.
बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबर उड़ रही है. हालांकि, शुरू में लोगों ने इस पर केवल शक जताया था. एक्टर की पत्नी ने डॉयवोर्स फाइल किया है. साथ ही एक्टर के किसी अपनी को-स्टार के साथ में अफेयर की बात भी की.
इसके बाद में इस खबर को और हवा मिली, जब थलपति विजय और तृषा कृष्णन रिसेप्शन पार्टी में साथ नजर आए. अभी तक लेकिन दोनों की तरफ से ऑफिशियल नहीं हुआ है, लेकिन लोगों का कहना हैं कि चुनाव के बाद दोनों अपने रिश्तों को खुल कर लोगों के सामने दिखाएंगे.
वहीं, दोनों के फैंस में और ज्यादा चर्चाएं तब हुई जब एक्ट्रेस की मां ने दोनों के साथ वाली एक रील लाइक की, जिसके बाद लोगों ने इस बात को सच मान लिया है. हालांकि, कई लोगों का कहना हैं कि उन्होंने गलती से यह लाइक की है. तो वहीं, कई लोगों का कहना हैं कि अपनी बेटी के कारण उन्होंने वह पोस्ट लाइक की है. बहुत लोगों ने दावा किया है कि एक्ट्रेस की मां ने ऐसी कई सारी पोस्ट लाइक ही है.
ये भी पढ़ें: छुट्टी को लेकर हुआ विवाद! बैंक के अंदर गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी
