राजस्थान में चिकित्सा विभाग की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. हालांकि, इस कार्रवाई ने जहां लोगों की तरफ से प्रशंसा लूटी. तो वहीं, दूसरी तरफ एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है. दरअसल, चिकित्सा विभाग को सूचना मिली थी कि सिरोहदी के रेवदर कस्बे में कई निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए शिकायत आ रही थी, जिसके तहत बड़ी कार्रवाई की गई.
पहले से ही सारे अस्पताल क्लीनिक बंद
बता दें कि चिकित्सा विभाग ने जब निरक्षण किया, तो वहां पर पहले से ही सारे क्लीनिक और अस्पताल बंद पड़े हुए थे. यह वही, अस्पताल और क्लीनिक थे, जो लोगों के लिए हमेशा खुले रहते थे. इसके बाद से स्थानीय लोगों में प्रशासन के लिए बड़े सवाल उठने लगे. सभी का कहना था कि आखिर इनको कार्रवाई के बारे में किसने बताया. कई लोगों का कहना था कि जानकारी मिलने के बाद में इन क्लीनिक को बंद किया गया है.
दो अस्पतालों को किया सीज
शिकायतों पर सोमवार के दिन BCMO डॉ. SS भाटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. उन्होंने अधिकारियों के साथ अस्पतालों पर कार्रवाई शुरू की. इस कार्रवाई में रेवदर हॉस्पिटल और दंतेश्वरी डेंटल केयर में कई दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के कारण सीज कर दिया. विभाग में अस्पतालों को सीज करके उसमें ताला लगा दिया.
क्यों कि गई यह कार्रवाई
कई लोगों ने शिकायत की थी कि कई अस्पताल और क्लीनिक बिना अनुमति और कई दस्तावेजों के अभाव में चलाए जा रहे हैं. इसके अलावा योग्य चिकित्सकों के न होने पर लोगों को इलाज किया जा रहा है. इसी के कारण चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई की. हालांकि, कई क्लीनिक और अस्पताल वालों को पहले ही खबर हो गई थी.
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि कार्रवाई चलती रहनी चाहिए, ताकि ऐसी गतिविधियां न हो सके और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके.
ये भी पढ़ें: ICU में बुजुर्ग महिला को चूहे ने कुतरा! मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
