UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गईं. परीक्षा खत्म होने के बाद अब छात्रों को सबसे ज्यादा इंतजार रिजल्ट का है. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते..
कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
बोर्ड 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू करने जा रहा है. इस बार करीब 3 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा. कोशिश है कि यह काम मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले हफ्ते तक पूरा कर लिया जाए. कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा. उम्मीद है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे हफ्ते या उसके बाद जारी किया जा सकता है.
18 मार्च 2026 से शुरू होकर 249 केंद्रों पर कॉपियां जांची जाएंगी. इसी बीच बोर्ड ने कॉपियों की जांच को लेकर बड़ी तैयारी की है. बोर्ड का कहना है कि डिजिटल सिस्टम की मदद से कॉपियों की जांच की जाएगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम होगी. यूपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग के बाद स्टूडेंट्स के मार्क्स की ऑनलाइन एंट्री की जाएगी.
रिजल्ट आने के बाद कहां देखें रिजल्ट
upmsp.edu.in (आधिकारिक)
upresults.nic.in
upmspresults.up.nic.in
कैसे चेक करें रिजल्ट
ऊपर दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
UP Board Class 10th/12th Result 2026′ लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
नोट: आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, यह पिछले वर्षों के रुझानों पर आधारित है।
ये भी पढ़ें: यूपी में अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, यूपी सरकार का हेल्दी फरमान जारी, जानें कब से होगा लागू
