झारखंड पुलिस ने रांची में हत्या के 4 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. रांची के एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या के आरोप में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी
झारखंड के रांची में पुलिस ने हत्या के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों को रांची के एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के ऊपर रंगदारी मांगने को लेकर हत्या में शामिल होने का आरोप है. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को धनबाद के केंदुआडीह के पास से पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था.
2 के पैर में लगी गोली
इन सभी आरोपियों को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों में से 2 आरोपियों के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि मामले में पुलिस ने 2 गिरोह के 4 गुर्गों को गिरफ्तार किया है.
7 मार्च को हुई थी घटना
जानकारी के मुताबिक 7 मार्च को एक घटना हुई थी, जिसके दौरान रांची के एक रोस्टोरेंट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान मनीष गोपे के रूप में की गई थी. यह घटना बिरसा हवाई अड्डे के पास एक रेस्टोरेंट में रंगदारी मांगने को लेकर हुई थी. बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे से फरार चल रहे थे. जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया.
रेस्टोरेंट मालिक ने पैसे देने से किया था मना
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने मनीष गोपे पर हमला तब किया, जब रेस्टोरेंट के मालिक ने गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा को पैसे देने से मना कर दिया. प्रिंस खान फिलहाल दुबई से अपने गुर्गों को चलाता है. रेस्टोरेंट में हुई घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें- ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ और 1.29 करोड़ की ठगी, ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग को TRAI अधिकारी बनकर लूटा
