वाराणसी में कुछ मुस्लिम युवकों में गंगा में नाव में बैठकर चिकन बिरयानी खाई और उसकी हड्डियां गंगा में फेंक दीं. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुस्लिम युवकों ने गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार पार्टी की थी.
गंगा में नाव पर बैठ की इफ्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इफ्तार पार्टी का एक अनोखा मामला सामने आया है. इफ्तार पार्टी के बाद कुछ मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि कुछ मुस्लिम युवकों ने गंगा नदी में नाव में बैठकर इफ्तार किया जिसके बाद इस मामले का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया.
पुलिस ने किया 14 लोगों को गिरफ्तार
इफ्तार का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, तो पुलिस तुरंत ही एक्शन में आ गई. पुलिस ने वीडियो में दिखाई देने वाले 14 आरोपियों को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने लिखित शिकायत भी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बीजेपी के कई नेताओं ने की थी शिकायत
शिकायत करते हुए भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग की थी, जिसको लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि इफ्तार के बाद इन आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होते ही बीजेपी के नेताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी.
गंगा को अपवित्र करने का आरोप
आपको बता दें कि इन सभी 14 आरोपियों ने इफ्तार करते हुए गंगा के अंदर नाव में बैठकर चिकन बिरयानी खाई थी और उसकी हड्डियों को गंगा नदी में फेंका था. इन सभी 14 आरोपियों पर गंगा को अपवित्र करने का आरोप है. पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए धारा 295A और जल प्रदूषण निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- रांची में रेस्टोरेंट के कर्मचारी की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी; मुठभेड़ के दौरान 2 के पैर में लगी गोली
