पुलिस ने गाजियाबाद में जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान के लिए काम करने वाले जासूसों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.
6 जासूस गिरफ्तार
गाजियाबाद में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए काम करने वाले जासूसों का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस ने 14 मार्च को की है. ये जासूस देश के सैन्य ठिकानों और सैनिक गतिविधियों की जानकारियों को इकट्ठा करने के साथ धार्मिल स्थलों की जानकारियां भी जुटा रहे थे. पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की है.
खाटू श्याम के फोटो पाकिस्तान भेजे
जानकारी के मुताबिक इन जासूसों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इनके मोबाइल फोन से कई बड़ी चीजें मिली हैं. आरोपियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन से जांच एजेंसियों को खाटू श्याम मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों के फोटो और वीडियो मिले हैं. पुलिस को मोबाइल डाटा खंगालने पर पता लगा है कि इन जासूसों ने खाटू श्याम मंदिर के फोटो वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान में भेजे थे.
हापुड़ से भी पकड़ गया जासूस
इसी के साथ हापुड़ से पकड़े गए दूसरे आरोपी अजीम राणा के मोबाइल से भी मंदिरों के फोटो और वीडियो मिले हैं. इसके साथ इसका एक साथी और भी गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि फोटो और वीडियो को पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भेजे जा रहे थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तान के साथ संपर्क में थे. पाकिस्तान से इन लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग और पैसा दिया जाता था इसी के साथ इन्हें पाकिस्तान से दिशा निर्देश भी दिए जाते थे.
14 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि आरोपी प्रवीण और ऋतिक को ऑनलाइन टेक्निकल ट्रेनिंग दी जा रही थी. आपको बता दें कि पूरे जासूसी नेटवर्क को पाकिस्तान में बैठा सरगना चलाता था. जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस जासूसी नेटवर्क के साथ जोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया था. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं 14 से ज्यादा लोगों को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में तबाही की रात! कराची में भारी बारिश-तूफान, 19 लोगों की मौत; बिजली गुल
