उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत के बीच एक व्यक्ति शाहजहांपुर से 200 किमी दूर सिलेंडर लेने पहुंच गया. व्यक्ति के पिता को कैंसर है और मां को ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर बीमारी है.
200 किमी दूर पहुंचा व्यक्ति
उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत के बीच एक अनोखी और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति सिलेंडर न मिलने की वजह से लगभग 200 किमी दूर सिलेंडर लेने पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार नाम का व्यक्ति शाहजहांपुर में माली का काम करता है. वह सिलेंडर लेने के कारण यहां से लगभग 200 किमी का सफर तय करके अपने पैतृक गांव बाराबंकी के बरेठी पहुंच गया.
शाहजहांपुर में करता है माली का काम
आपको बता दें कि अरुण शाहजहांपुर में माली का काम करता है. व्यक्ति के पिता को कैंसर है और मां को ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर बीमारी है. उनके घर सिलेंडर के खत्म होने से खाना बनना बंद हो गया. बुकिंग करने के 4-5 दिनों बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जिसके बाद व्यक्ति सुबह 2 बजे उठकर 8 किमी पैदल चला और उसके बाद गैस एजेंसी के खुलने से पहले ही उसके बाहर पहुंच गया.
बाराबंकी का निवासी है व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का रहने वाला है. वह शाहजहांपुर में माली का काम करता है. जब उसे पता चला कि घर में सिलेंडर खत्म होने से चूल्हा जलना बंद हो गया है, तो वह सभी कामों को छोड़कर गांव भाग गया. जिसके बाद वह अपने घर से रात के 2 बजे निकलकर 8 किमी पैदल चला और 3 बजे गैस एजेंसी के बाहर पहुंच गया.
रात के 3 बजे लाइन में लगा
आपको बता दें कि गैस एजेंसी सुबह 10 बजे खुलती है, लेकिन अरुण रात के 3 बजे ही उसके बाहर जाकर लाइन में लग गया. अरुण जैसे कई लोग रात के 3 बजे से ही लाइनों में खड़े होते हैं. अरुण को डर था कि अगर वह देर से जाएगा, तो उसे सिलेंडर नहीं मिलेगा. उसने 4-5 दिनों पहले ही बुकिंग करा दी थी, लेकिन उसे अभी तक सिलेंडर नहीं मिला था. जिसके बाद युवक शाहजहांपुर से 200 किमी दूर सिलेंडर लेने पहुंच गया.
यह भी पढ़ें- मंदिरों की वीडियो और सेना की जानकारी…, गाजियाबाद में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क भंडाफोड़, 6 जासूस गिरफ्तार
