अमेरिका और इजरायल के दावों के बीच ईरान ने जवाब दिया है. ईरान का कहना है कि जंग में मिसाइलों की कोई कमी नहीं है, मिसाइलों को लगातार तैयार किया जा रहा है.
अमेरिका और इजरायल के दावे
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच अमेरिका और इजरायल लगातार कई दावे कर रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा था कि हम जंग जीत रहे हैं और ईरान का नेतृत्व अब खत्म हो चुका है. वहीं इजरायल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मीडिया से सामने युद्ध को जीतने का दावा किया था और कहा था कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को बनाने की अब कोई क्षमता नहीं रह गई है.
मिसाइलों की कोई कमी नहीं
अमेरिका और इजरायल की ओर से किए जा रहे दावों और ईरान की मिसाइल बनाने की क्षमता खत्म होने वाली बातों पर अब ईरान ने बयान दिया है, ईरानी सेना इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉप (IRGC) का दावा है कि युद्ध के दौरान लगातार मिसाइलें बनाई जा रही हैं. IRGC का कहना है कि मिसाइलों की किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं है. IRGC के इस बयान को अब नेतन्याहू को सीधा जवाब माना जा रहा है.
बेंजामिन नेतन्याहू को सीधा जवाब
IRGC के इस बयान को अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान का जवाब माना जा रहा है. आपको बता दें कि नेतन्याहू ने दावा किया था कि ईरान की मिसाइल बनाने की क्षमता अब पूरी तरह से खत्म हो गई है. उन्होंने कहा था कि ईरान जिन मिसाइलों की धमकी दे रहा है, वे मिसाइलें ईरान के पास नहीं हैं. नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है.
ईरान ने किए कतर से बहरीन तक हमले
ईरान की IRGC ने अब बयान दिया है कि मिसाइलों की कोई कमी नहीं है, लगातार मिसाइलों को बनाया जा रहा है. आपको बता दें कि इजरायल ने हाल ही में इजरायल ने ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था, जिसके बाद जवाब देते हुए ईरान ने कतर से लेकर बहरीन तक की रिफाइमरियों के ऊपर हमले किए थे. ईरान का कहना है कि युद्ध में मिसाइलों की कोई कमी नहीं है, मिसाइलों को लगातार तैयार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- पति ने पत्नी के लगाया जहरीला इंजेक्शन! शादी के 4 महीनों बाद युवती की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
