Uttarakhand Kaushik: आज 20 मार्च को उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार हो गया है. मदन कौशिक में भी मंत्री पद की शपथ ली है. छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले मदन कौशिक राजीनीति के कई पड़ावों से गुजरते हुए अब उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।
कहां हुआ जन्म
मदन कौशिक का जन्म कलियर के इमलीखेड़ा गांव में 11 जनवरी, 1956 को हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्कूल से की इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से अपना स्नातक पूरा किया. घर में उनकी पत्नी के साथ एक बेटा और एक बेटी हैं.
छात्र राजनीति से शुरुआत
मदन कौशिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 में छात्र राजनीति से की थी. साल 1980 में उन्हें सामाजिक संगठनों के जरिए राजनीति में एंट्री मिली. साल 1985 में मदन कौशिक ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. साल 1995 में बजरंग दल के जिला संयोजक और साल 2000 में बीजेपी के जिला महामंत्री बने. साल 2000 में ही मदन कौशिक को भाजपा का जिला अध्यक्ष बना दिया गया.
लगातार 5 बार जीते
साल 2002 में उन्हें हरिद्वार से टिकट दिया गया. साल 2002 में मदन कौशिक ने बंपर जीत दर्ज करते हुए विधानसभा में एंट्री ली. उसके बाद हुए 4 चुनावों में भी मदन कौशिक हरिद्वार सीट से जीते. साल 2002, 2007, 2012, 2017 और साल 2022 में मदन कौशिक ने हरिद्वार सीट से लगातार जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड बनाया.
कितनी संपत्ति के मालिक हैं मदन
हरिद्वार नगर सीट से लगातार 5 बार से विधायक मदन कौशिश के पास 1.13 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 4 करोड़ की अचल संपत्ति भी है. कौशिक ने 2012 में चल संपत्ति 20.23 लाख और अचल संपत्ति 77 लाख दिखाई थी और 2017 में अचल संपत्ति 1.55 करोड़ दर्शाई थी. मदन कौशिक के ऊपर 40.68 लाख रुपए की देनदारी भी है.
ये भी पढ़ें: Sambhal Eid Alert: इस बार नहीं सजेगी जामा मस्जिद, कड़ी सुरक्षा के बीच आखिरी जुम्मा
