भारत में हर जगह पर आपको थूकते हुए कोई न कोई व्यक्ति दिख जाएगा. ऐसे में कई बार लोग उनपर एक्शन लेना चाहते हैं, लेकिन चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते हैं. हर कोने पर आपको तंबाकू और गुटखा थूके हुए निशान देखने को मिल जाएंगे. हालांकि, भारत में शायद इनके नियमों पर सख्ती न हो लेकिन अन्य देशों में इसको लेकर काफी सख्ती बरती जाती है.
ऐसा ही एक केस लंदन से देखने को मिल रहा है. जहां पर दो भारतीय मूल के निवासियों को गुटखा खाकर थूकना काफी भारी पड़ा गया है. दरअसल, लंदन में कुछ दिनों से सड़क और कूड़ेदान पर लाल रंग के थूकने के निशान दिखाई दे रहे हैं. यहां रह रहे भारतीयों पर कई लोगों ने आरोप लगाया. हालांकि, फिर भी वह नहीं मान रहे थे.
ये भी पढ़ें: बिहार में पति ने खुद कराई पत्नी की दूसरी शादी… सौंपा दूसरे को हाथ
इस बार लेकिन लंदन की प्रशासन ने काफी सख्ती दिखाई है. बता दें कि लंदन में दो मूल भारतीयों को थूकना काफी भारी पड़ गया. स्थानीय कोर्ट ने दोनों पर भारी जुर्माना लगाया है. दोनों को 1 लाख 72 हजार का जुर्माना लगाया है यानी की दोनों को कुल 3 लाख 44 हजार रुपये तक की राशि जमा करनी है.
जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान अक्षत कुमार पटेल और हितेश पटेल के रूप में की गई है. दोनों पर थूकने का आरोप लगाया गया था. अक्षत पर किंग्सबरी स्टेशन पर और हितेश पर नॉर्थ वेम्बली स्टेशन के बाहर में थूकने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पूरे मामले की जांच की गई. दोनों पर लगे आरोप जांच में सही पाएं गए. जिसके बाद स्थानीय ब्रेंट काउंसिल ने दोनों पर 12 हजार 375 रुपये का जुर्माना लगाया. दोनों ने लेकिन इसकी अनदेखी कर दी और जुर्माना नहीं भरा. जुर्माना ना भरने के बाद में पूरा मामला गंभीर हो गया और उसे कोर्ट में भेज दिया गया.
मामले की सुनवाई के बाद में पब्लिक रियल्म और एनफोर्समेंट की कैबिनेट सदस्य और काउंसलर कृपा सेठ द्वारा दोनों पर 1 लाख 72 हजार का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही दोनों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि हमारी सरकार द्वारा सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले के खिलाफ में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है. जो भी सार्वजनिक चीजों को गंदा करेगा. उसको इसकी पूरी कीमत चुकानी पडेगी.
ये भी पढ़ें: दुकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग! एक व्यक्ति की मौत 3 घायल; मामले की जांच में जुटी पुलिस
